8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी करने वाली अजीबो गरीब जोड़ियां, विराट कोहली ने इस खिलाड़ी संग की थी ओपन

भारत के लिए कई बार अजीबो गरीब जोड़ियों ने पारी की शुरुआत की है। ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। इन में से ज़्यादातर जोड़ियों को अपने बल्लेबाजी करते हुए देखा ही नहीं होगा।

2 min read
Google source verification
kl_pen.png

भारतीय क्रिकेट टीम में हर साल कई खिलाड़ी डेब्यू करते हैं। वहीं कई को दूसरी बार मौका नहीं मिलता। कई बार निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी सलामी बल्लेबाजी करते हुए भी दिखाई देता है। ऐसे एक्सपेरिमेंट कई बार सफल भी हुआ हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अजीब गरीब सलामी जोड़ियां के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सिर्फ एक ही बार भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी करती दिखीं।

विराट कोहली और इरफान पठान -
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2008 में एक बार ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ सलामी बल्लेबाजी की थी। दांबुला में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाफ दोनों बल्लेबाज सलामी बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन यह जोड़ी फ्लॉप साबित हुए और मात्र 8 रन ही जोड़ पाई। यह मैच भारत ने तीन विकेट से जीता था।

यह भी पढ़ें : यासिर शाह ने फिर फेंकी करिश्माई गेंद, शेन वॉर्न की 'बॉल ऑफ सेंचुरी' की दिलाई याद

पार्थिव पटेल और मनोज तिवारी -

2011 में भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के चौथे वनडे में विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल दायें हाथ के बल्लेबाज मनोज तिवारी के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे। दोनों ने 20 रनों की साझेदारी की, जिसमें तिवारी ने दो रन का योगदान दिया था। इस मैच के बाद ये दो खिलाड़ी कभी साथ बल्लेबाजी करने नहीं नज़र आए।

दिनेश कार्तिक और मुरली विजय -
ये जोड़ी थोड़ी अटपटी है। तमिलनाडु के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और मुरली विजय ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी 20 विश्व कप 2010 के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान मेन इन ब्लू के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। उन्होंने चार रन की साझेदारी की। अब मुरली विजय टीम का हिस्सा नहीं हैं। जबकि दिनेश कार्तिक आने वाला वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : होटल के कमरे में खून से लथपथ गर्लफ्रेंड संग मिली रग्बी प्लेयर की लाश, खेल रहे थे ‘इरोटिक गेम’


अंबाती रायुडू और केएल राहुल -
2018 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी अंबाती रायुडू और केएल राहुल ने की थी। यह जोड़ी सफल रही थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी कभी सलामी बल्लेबाजी करने नहीं आए। दोनों ने अर्धशतक लगाते हुए पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े थे।

चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन -
2013 में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन ने दायें हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी की शुरुआत की थी। यह इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप सलामी जोड़ी थी। पुजरा डक पर ही आउट हो गए और दोनों ने जीरो रन की साझेदारी की।