6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबर आजम को विराट कोहली ने गिफ्ट की जर्सी तो गुस्साए वसीम अकरम ने लगाई लताड़

बाबर आजम को विराट कोहली ने अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद कुछ जर्सियां गिफ्ट की है। जिसको लेकर पाकिस्‍तान के पूर्व दिग्‍गज वसीम अकरम खासे नाराज हो गए और उन्होंने बाबर आजम को जमकर लताड़ लगाई।

2 min read
Google source verification
babar-azam-and-virat-kohli.jpg

बाबर आजम को विराट कोहली ने गिफ्ट की जर्सी तो गुस्साए वसीम अकरम ने लगाई लताड़।

बाबर आजम को भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में विराट कोहली ने अपनी जर्सी गिफ्ट की। कोहली के इस स्‍वभाव की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है, लेकिन इसके एकदम विपरीत पाकिस्तान के पूर्व दिग्‍गज वसीम अकरम ये नजारा देखकर खासे नाराज दिखे हैं। उन्होंने कहा कि मैच हारने के दिन ये सभी चीजे नहीं करनी चाहिए थीं। अहमदाबाद में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदते हुए वर्ल्‍ड कप के इतिहास में आठवीं बार जीत दर्ज की है। इस मैच के बाद बाबर आजम और विराट कोहली मैदान पर बातचीत करते देखे गए। इस दौरान कोहली ने बाबर को कुछ भारतीय जर्सी भी गिफ्ट कीं।


पाकिस्तानी के एक टीवी चैनल के एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा वसीम अकरम से जब एक फैन ने जर्सी गिफ्ट करने को लेकर सवाल किया। फैन ने पूछा कि बाबर आजम को विराट कोहली ने दो जर्सी गिफ्ट की हैं। हर कोई ये क्लिप को बार-बार दिखा रहा है। मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एक तरफ आपके फैंस दुखी हैं और आप खुलेआम मैदान पर ये क्‍या कर रहे हैं?

आपके चाचा के बेटे ने कोहली की जर्सी...

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान वसीम अकरम ने इस पर कहा कि इन चीजों के लिए आज वह दिन नहीं था। जब मैंने ये नजारा देखा तो मैंने भी ऐसा ही कहा कि आज ऐसा नहीं करना था। यदि आप ऐसा करना चाहते हैं। यदि आपके चाचा के बेटे ने कोहली की जर्सी लाने के लिए कहा था तो मैच के बाद आप ड्रेसिंग रूम में ऐसा करते।

मैच पर एक नजर

बता दें कि भारत ने पाकिस्‍तान की टीम को 42.4 ओवर में महज 191 रन के स्‍कोर पर समेट दिया था। पाकिस्‍तान के लिए बाबर आजम ने एकमात्र अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके हैं। इसके बाद कप्‍तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से भारत ने 30.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग