28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली के पास आज इतिहास रचने का मौका, बस इतने रन बनाते ही तोड़ देंगे पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड

Virat Kohli Records: विराट कोहली आज IPL 2026 के उद्घाटन मैच में जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो उनके पास टी20 क्रिकेट में पाकिस्‍तानी दिग्‍गज शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 28, 2026

Virat Kohli Records

आरसीबी के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)

Virat Kohli Records: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का धमाकेदार आगाज आज शनिवार 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैच से होने जा रहा है। ये मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में आरसीबी के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली के पास टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका है। वह 29 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

अब तक टी20 में 13543 रन बना चुके हैं विराट कोहली

2007 से 2025 के बीच विराट कोहली ने भारत, आरसीबी और अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए कुल 414 मैच खेले हैं। इनकी 397 पारियों में उन्‍होंने 9 शतक और 105 अर्धशतक के साथ कुल 13,543 रन बनाए हैं। टी20 में इंटरनेशनल, लीग और घरेलू क्रिकेट सबसे ज्‍यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट 7वें पायदान पर हैं।

शोएब मलिक को पीछे छोड़ने के लिए चाहिए सिर्फ 29 रन

एसआरएच के खिलाफ मुकाबले में कोहली 29 रन बनाते ही टी20 13,572 रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह 2005 से 2025 के बीच 557 मैचों की 515 पारियों में 83 अर्धशतक की बदौलत 13,571 रन बनाने वाले शोएब मलिक को पीछे छोड़ कर टी20 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्‍ट में टॉप पर क्रिस गेल

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्‍ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्‍होंने कुल 14,562 रन बनाए हैं। इसके बाद किरोन पोलार्ड दूसरे (14,482 रन), एलेक्स हेल्स तीसरे (14,449 रन), डेविड वॉर्नर चौथे (14,028) और जोस बटलर 5वें पायदान पर हैं।

विराट के पास टॉप पर पहुंचने का भी मौका

बता दें कि क्रिस गेल संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा शीर्ष 4 खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं। विराट कोहली भी अंतरराष्ट्रीय टी20 संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल में उनका जिस तरह प्रदर्शन रहता है, उसे देखते हुए निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि करियर के समापन के समय वह टी20 फॉर्मेट के शीर्ष स्कोरर हो सकते हैं।