
विराट कोहली (फोटो- IANS)
Most IPL Runs: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) हर सीजन कोई न कोई रिकॉर्ड बना जाते हैं। इस सीजन भी वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली अगर आईपीएल के आगामी सीजन में 339 रन और बना लेते हैं, तो उनके कुल रनों की संख्या 9,000 हो जाएगी और लीग के इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
कोहली का पिछले तीन सीजन में औसत 53 से ऊपर रहा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि आईपीएल 2026 में वह 9,000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे। विराट ने साल 2023 में 53.25 की औसत से 639, 2024 में 61.75 की औसत से 741, और 2025 में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे। कोहली के 2025 में किए गए प्रदर्शन का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा था।
2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे विराट ने 267 मैचों में 39.55 की औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं। विराट लीग में 8,000 रन पूरे करने वाले भी एकमात्र बल्लेबाज हैं। साथ ही, लीग में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है।
लीग के दूसरे सफल बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं। रोहित ने 272 मैचों की 267 पारियों में 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाते हुए 7,046 रन बनाए हैं। शतक के मामले में जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 7 शतक हैं। बटलर के पास इस सीजन शतकों के मामले में कोहली से आगे निकलने का मौका होगा।
विराट अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में इस फॉर्मेट में उन्हें देखने का एकमात्र जरिया आईपीएल है। इसलिए विराट के फैंस आईपीएल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2026 का पहला ही मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाना है।
Published on:
18 Mar 2026 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
