8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Ranking: कप्तान कोहली को भारी नुकसान, छिन गई बादशाहत

भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। बताते चले कि पिछले सप्ताह में ही कोहली नंबर वन बल्लेबाज बने थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Aug 2018, 6:21 PM IST

kohli

ICC Ranking: कप्तान कोहली को भारी खामियाजा, छिन गई बादशाहत

नई दिल्ली। लॉर्ड्स में शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली को अब एक और झटका लगा है। दूसरे टेस्ट मैच में कोहली को फीकी बल्लेबाजी के कारण आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन गंवानी पड़ी है। बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण क्रिकेट से निलंबित चल रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ फिर से नंबर वन पर आ गए है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की हालिया जारी रैंकिंग में कप्तान कोहली को 15 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। जिसके चलते कोहली अब दूसरे पायदान पर आ गए है।

स्टीव स्मिथ फिर से नंबर वन -
इंग्लैंड के साथ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक और अर्धशतक जमाया था। जिसके चलते उनकी रैंकिंग में 31 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ था। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में विराट का बल्ला खामोश रहा। जिसके कारण कोहली की रेटिंग में 15 अंकों का खामियाजा हुआ। इस समय कप्तान कोहली 915 रेटिंग अंक के साथ नंबर दो पर है। जबकि स्टीव स्मिथ 929 अंकों के साथ नंबर वन पर है।

जेम्स एंडरनसन नंबर एक गेंदबाज-
गेंदबाजी में इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन नंबर वन पर हैं। जिम्मी ने लंदन टेस्ट के दौरान 9 भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी हासिल की थी। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम रैंकिंग में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए मिली है। एंडरसन के खाते में कुल 903 अंक है। गेंदबाजी में अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा दूसरे नंबर पर है।

आर अश्विन को फायदा-
हालिया जारी रैंकिंग में भारत के आर. अश्विन को फायदा मिला है। आर अश्विन हरफरमौला खिलाड़ियों की सूची में 374 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। बताते चले कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आर. अश्विन ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली, रहाणे, राहुल, पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के समर्पण के बाद भी अश्विन ने पहली पारी में 29 जबकि दूसरी पारी में 33 रनों की पारी खेली थी।