8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम चयन से लेकर पिच रिपोर्ट तक लोगो ने कोहली नहीं इस आदमी को बताया हार का जिम्मेदार, कहा तुरंत हटाया जाए

इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी से बल्लेबाजी कर रहे थे वहीं भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। भारत के इस शर्मनाक प्रदर्शन से प्रशंसकों में गुस्सा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस हार का जिम्मेदार टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 Aug 2018, 3:19 PM IST

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरा टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 159 रन से करारी शिकस्त दी। जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी से बल्लेबाजी कर रहे थे वहीं भारत का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। भारत के इस शर्मनाक प्रदर्शन से प्रशंसकों में गुस्सा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस हार का जिम्मेदार टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को बताया है।

रवि शास्त्री को हटाने की मांग की
ट्विटार्थियों ने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए रवि शास्त्री को भला बुरा कहा। यूजरों ने लिखा के रवि 1000 से भी ज्यादा पिचों का मुआयना कर चुके हैं फिर भी उन्हें इतना समझ नहीं आया के इस पिच में स्पिन के लिए कोई मदद नहीं है और दो स्पिनर खिला लिए। इतना ही नहीं लोगो ने ये भी कहा के "एजबेस्टन में जहां स्पिन गेंदबाजी चल रही थी वहां भारत ने तेज़ गेंदबाज खिलाए। शास्त्री अपना काम ढंग से नहीं कर रहे हैं वे सिर्फ कोहली की वह-वही में लगे रहते हैं।" बता दें शास्त्री कोच के रूप में बिलकुल फ्लॉप रहे हैं। कोहली ने इस सीरीज में बहुत से गलत निर्णय लिए लेकिन किसी भी निर्णय पर शास्त्री ने कोच होने के नाते आपत्ति नहीं जताई और उन्हें गलतियां करने दी।

कोहली ने मानी अपनी गलतियां
उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 159 रन से करारी मात दी। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। कोहली ने अंतिम एकादश के चुनाव पर कहा कि उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के चुनाव में गलती की, क्योंकि लॉर्ड्स का वातावरण तेज गेंदबाजों के पक्ष में था। कप्तान कोहली ने कहा, "मौसम का अंदाजा लगा पाना संभव नहीं था। मैच की शुरुआत में यह बिल्कुल अलग था, लेकिन मेरा मानना है कि मैंने टीम के संयोजन में गलती की। अगले मैच में हमारे पास इस गलती को सुधारने का मौका है।"