12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक हार झेलने के बाद बोले कोहली- हां मुझसे गलती हुई

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली मात के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुझसे टीम संयोजन में गलती हुई।

2 min read
Google source verification
virat kohli

शर्मनाक हार झेलने के बाद बोले कोहली- हां मुझसे गलती हुई

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच भी हारने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतिम एकादश चुनाव की गलती को स्वीकारा है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने कहा कि उन्होंने मैच से पहले टीम का संयोजन गलत किया। उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 159 रन से करारी मात दी। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

टीम संयोजन में की गलती-
कोहली ने अंतिम एकादश के चुनाव पर कहा कि उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के चुनाव में गलती की, क्योंकि लॉर्ड्स का वातावरण तेज गेंदबाजों के पक्ष में था। कप्तान कोहली ने कहा, "मौसम का अंदाजा लगा पाना संभव नहीं था। मैच की शुरुआत में यह बिल्कुल अलग था, लेकिन मेरा मानना है कि मैंने टीम के संयोजन में गलती की। अगले मैच में हमारे पास इस गलती को सुधारने का मौका है।"

कोहली को पीठ दर्द की समस्या-
कोहली ने कहा कि सबसे सही यहीं होगा कि भारतीय टीम अगले मैच में जीत हासिल कर सीरीज का स्कोर 2-1 करे और इसके बाद सीरीज को रोमांचक बनाए। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कोहली को पीठ में दर्द की शिकायत भी हुई थी। इस पर कप्तान ने कहा, "सबसे अच्छी बात यह है कि तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से शुरू होना है और ऐसे में हमारे पास पांच दिन का समय है। मैं आश्वस्त हूं कि मैं अगले मैच के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगे।"

सीरीज में 2-0 की बढ़त-
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के पास 2-0 की बढ़त हो गई है। अब यहां से भारतीय टीम के लिए मुश्किलें और बढ़ेगी। कारण कि टेस्ट सीरीज में कप्तान कोहली को छोड़कर बाद बाकी सभी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा है। अब देखना है कि अगले टेस्ट मैच में भारतीय टीम वापसी करने में सफल हो पाती है या नहीं।