नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर दूसरा टेस्ट बुरी तरह हारने के बाद चारों ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली की आलोचना हो रही है। ऐसे में मैच के दौरान टीवी चैनल द्वारा आयोजित एक्स्ट्रा इनिंग नामक शो में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और संजय मांजरेकर का कहना है इस वक़्त भारतीय टीम में एक अलग सा माहौल है। मांजरेकर का कहना है के टीम में इस वक़्त ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो विराट कोहली की बात को काट सके और उन्हें उनकी गलती बता सके।