15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिल रशीद ने एक भी गेंद नहीं फेकीं, बल्लेबाजी नहीं की और कैच भी नहीं पकड़ा फिर भी कमाए 11,08,585 रुपए

मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 13, 2018

नई दिल्ली।भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के लेग स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने बिना गेंदबाजी-बल्लेबाजी किए एक नायब रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसके लिए उन्हें लाखों रुपए का इनाम भी मिला। रशीद ने भले ही इंग्लैंड को मैच जीतने में कोई योगदान न दिया हो लेकिन उनके बाकी के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए।बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारत को ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।


रशीद का रिकॉर्ड-
आदिल रशीद ऐसे 13वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मुकाबले में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों का हिस्सा रहकर भी एक भी ओवर नहीं फेका, बल्लेबाजी नहीं की, कैच नहीं पकड़ा और स्टंपिंग भी नहीं की। रशीद के बल्लेबाजी पर उतरने से पहले इंग्लैंड ने पारी घोषित कर दी और तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने के कारण उनकों गेंदबाजी में एक भी ओवर नहीं मिला। रशीद से पहले 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है- पी चैपमैन, बी वैलेंटाइन, बिल जोहन्सटन(2 बार), कृपाल सिंह, एन कांट्रेक्टर, सी मैकडर्मोट, आसिफ मुज्तबा, एन मैकेंज़ी, ए प्रिंस, जी बेट्टी, जे रुडोल्फ और रिद्धिमान साहा।


मैच में टहलने के इनाम-
रशीद खान ने मैच के दौरान न तो बल्लेबाजी की, न ही गेंदबाजी और न ही कोई कैच पकड़ सके। ऐसे में वो मैदान पर मात्र टहल ही रहे थे। मैदान पर मौजूद रहने के लिए उनको 12,500 पाउंड्स की मैच फीस मिली। इस राशि को अगर रुपए में तब्दील किया जाए तो यह 11,08,585.11 रुपए बनते हैं। यह रशीद की मैच फीस थी।


मैच का हाल-
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 107 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर उसने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा 289 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में चायकाल के बाद 47 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई।