अश्विन के अलावा सब फ्लॉप
इस मैच में अश्विन ने अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। भारत के लिए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 48 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 26, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 17-17 तथा अजिंक्या रहाणे ने 13 रन का योगदान दिया। हार्दिक और अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी जरुर की अन्यथा मेहमान टीम को पारी और 200 रनों से हार का सामना करना पड़ता। भारतीय टीम के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना प्वेलियन लौट गए।