
अपने जीवन में कभी इतना अच्छा महसूस नहीं हुआ : कोहली
कोलकाता। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला ऐतिहासिक टेस्ट मैच औऱ भी अधिक ऐतिहासिक और यादगार बन सकता है। दरअसल, भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए ये टेस्ट यादगार हो सकता है अगर वो इस मैच में 32 रन बना लेते हैं।
बतौर कप्तान 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे कोहली
भारत में होने जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली ने 32 रन बना लिए तो वो बतौर कप्तान 5000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं वो एशिया के भी पहले कप्तान होंगे। इसके अलावा विराट कोहली पहला डे-नाइट टेस्ट खेलने वाले भी पहले भारतीय कप्तान होंगे।
वर्ल्ड क्रिकेट में ये खिलाड़ी कर चुके हैं ये मुकाम हासिल
वहीं अगर विश्व क्रिकेट की बात की जाए तो अगर विराट कोहली ने 32 रन बना लिए तो टेस्ट कप्तान के तौर पर 5000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी होंगे। विराट से पहले ये उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर, रिकी पोंटिंग, वेस्टइंडीज के क्लाइव लायड, साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग हासिल कर चुके हैं।
आपको बता दें कि विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अब तक अपने करियर में कुल 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4968 रन बनाए हैं। अब अपने पांच हजार रन पूरे करने से वो सिर्फ 32 रन दूर हैं।
कप्तान के तौर पर 5000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
ग्रेम स्मिथ- 109 मैच- 8659 रन
एलन बोर्डर- 93 मैच- 6623 रन
रिकी पोंटिंग- 77 मैच- 6542 रन
क्लाइव लायड- 74 मैच- 5233 रन
स्टीफन फ्लेमिंग- 80 मैच- 5156 रन
Updated on:
21 Nov 2019 08:58 am
Published on:
21 Nov 2019 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
