20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेनियल विटोरी ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI, 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल; विराट कोहली को बनाया कप्तान

डेनियल विटोरी ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। डेनियल विटोरी की टीम में विराट कोहली बतौर कप्तान नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के अलावा डेनियल विटोरी ने 2 अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी चयन किया है।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 01, 2022

Daniel Vettori all time XI

Daniel Vettori

डेनियल विटोरी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर डेनियल विटोरी ने अपने शानदार खेल से कीवियों को कई अहम मुकाबले जितवाए हैं। डेनियल विटोरी ना केवल एक शानदार खिलाड़ी थे बल्कि अपने समय के एक उम्दा कप्तान भी थे। इस बीच इस दिग्गज ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम XI का चुनाव किया है। न्यूजीलैंड के लिए 113 टेस्ट, 295 वनडे और 34 टी-20 मुकाबले खेलने वाले इस दिग्गज ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो डेनियल विटोरी ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) समेत 2 अन्य भारतीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है।

डेनियल विटोरी ने बतौर सलामी बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का चयन किया है। राहुल द्रविड़ वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच हैं। वहीं राहुल द्रविड़ का साथ निभाने के लिए विटोरी की टीम में बतौर ओपनर रिकी पोंटिंग शामिल हैं। नंबर 3 पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जगह दी गई है। वहीं नंबर 4 पर साउथ अफ्रीका के एबी डीविलयर्स का नंबर आता है।

डेनियल विटोरी ने अपनी टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया है। वहीं नंबर 5 पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को शामिल किया है। विटोरी की टीम में कुल 4 गेंदबाज हैं जिनमें 2 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजो का नाम शामिल है। जैक कैलिस को उन्होंने बतौर रिजर्व खिलाड़ी चुना है।


Daniel Vettori All Time XI:
रिकी पॉटिंग (ऑस्ट्रेलिया), राहुल द्रविड़ (भारत), विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), मुथैया मुरलीथरन, ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), सर रिचर्ड हैडली।
ये भी पढ़ें : रमीज राजा ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग