2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमीज राजा ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI, 3 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा PCB चेयरमैन रमीज राजा ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया है। रमीज राजा की ऑलटाइम इलेवन टीम में सचिन तेंदुलकर के अलावा दो अन्य भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 31 Jan 2022, 11:43 AM IST

sachin tendulkar included in Ramiz Raja all time xi.jpg

Ramiz Raja all time xi

रमीज राजा ने अपने शानदार खेल से और कमेंट्री के जरिए फैंस को काफी खुशी दी है। PCB चेयरमैन रमीज राजा फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर भी हैं। पाकिस्तान के लिए 57 टेस्ट मैच और 198 वनडे मैच खेलने वाले इस पूर्व क्रिकेटर ने कुछ वक्त पहले इंग्लैंड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया था। रमीज राजा जो बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने अपनी इस टीम में महान सचिन तेंदुलकर के अलावा 2 अन्य भारतीय क्रिकेटर को शामिल किया था। वहीं गौर करने वाली बात ये थी कि रमीज राजा की टीम में पाकिस्तान से केवल 1 खिलाड़ी अपनी जगह बना पाने में कामयाब हो पाया था।

रमीज राजा की टीम में बतौर ओपनर 2 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग महान सुनील गावस्कर के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सहवाग और गावस्कर दोनों ही बिल्कुल अलग शैली के बल्लेबाज हैं। वहीं नंबर 3 पर वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्डस को टीम में जगह मिली है।

रमीज राजा की इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI टीम में ऑलराउंडर की थोड़ी कमी नजर आती है। साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को रमीज राजा अपनी टीम में शामिल कर सकते थे। वहीं रमीज राजा ने अपनी इस टीम का कप्तान इमरान खान को बनाया है। इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम विश्वकप जीत चुकी है।


Ramiz Raja All Time XI:
वीरेन्द्र सहवाग (भारत), सुनील गावस्कर (भारत), विव रिचर्डस (वेस्टइंडीज), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), इमरान खान, शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), मैलकम मार्शल (वेस्टइंडीज), ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)।
यह भी पढ़ें: जैक कैलिस ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI