Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 (DPL) टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के लिए पांच जुलाई को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस नीलामी सूची में दो खास नाम भी शामिल हैं, जिन पर सभी की नजरें होंगी। ये युवा क्रिकेटर हैं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भतीजा और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बेटा। दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों का नाम आर्यवीर है। डीडीसीए ने बताया कि डीपीएल की शुरुआत जुलाई के आखिर में हो सकती है। इस लीग का पहला संस्करण काफी अच्छा रहा था।