11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वो अकेले नहीं रह सकते हैं…’, विराट कोहली ने टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के बारे में दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिन को याद किया और आज के जमाने के ड्रेसिंग रूम के माहौल की भी बात की। इस दौरान उन्होंने शुभमन गिल और ईशान किशन को सीता-गीता कहा।

less than 1 minute read
Google source verification
aararcb.jpg

Virat Kohli on Shubman Gill and Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला इस सीजन जमकर रन उगल रहा है। उन्होंने अब तक 4 मैचों में ही 316 रन कूट दिए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतकीय पारी भी खेली है। कोहली ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब सोशल मीडिया को इतना प्रभाव नहीं पड़ता था और फैंस भी आपको हर जगह नहीं घेरते थे। कोहली ने शुभमन गिल और ईशान किशन को लेकर भी बड़ा बयान किया।

कोहली ने बताया कि जब उन्होंने साल 2008 में अपना करियर शुरू किया तब सोशल मीडिया और फैन क्लब्स नहीं होते थे। खिलाड़ियों को अपने टैलेंट पर भरोसा करना होता था। उस समय किसी भी खिलाड़ी को खुद को साबित करने के लिए बहुत कम मौक मिलते थे। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम से मिले हर मौके का उन्होंने फायदा उठाया और आज उसी का नतीजा है कि उन्हें इतना प्यार मिलता है।

शुभमन गिल और ईशान किशन की दोस्ती के बारे में बोलते हुए विराट कोहली ने कहा, "पता नहीं क्या चक्कर है, मैं इसके बारे में ज्यादा चीजे बोल नहीं सकता। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो अकेले नहीं रह सकते हैं टूर पर। खाना खाने के लिए बुलाओ तो साथ में आते हैं, बात करने के लिए बुलाओ तो साथ में आते हैं। मैंने उनको अकेले में देखा ही नहीं।"

ये भी पढ़ें: IPL 2024 में खेल रहे इन 6 देशों के कप्तान, बटलर बेमिसाल तो रोहित, मार्श और मार्करम का ऐसा है हाल

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग