5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी को पछाड़ते हुए कोहली बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर, सलमान से बस इतनी कम है कमाई

विराट आज खुद एक ब्रांड बन चुके हैं और उनके द्वारा इंडोर्स किये जाने वाले प्रोडक्ट्स को हाथों-हाथ लिया जा रहा है । इसका फायदा उनकी ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है ।
2 min read
Google source verification
salman virat

धोनी को पछाड़ते हुए कोहली बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर, सलमान से बस इतनी कम है कमाई

नई दिल्ली । भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की पिच पर तो हर रोज नए कीर्तमान बना ही रहे हैं और इसके साथ ही उनका कद भी विश्व में उच्चा होता जा रहा है । क्रिकेट रैंकिंग में लम्बे समय से विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों के बीच टॉप में जगह बनाने वाले कोहली अब कमाई के मामले में भी सबको टक्कर दे रहे हैं । 2018 की सबसे अमीर भारतीय सेल‍िब्र‍िटीज की लिस्‍ट फोर्बेस में इस बात का खुलासा हुआ है।

सलमान के बाद कोहली-
भारत में क्रिकेटर्स को फैंस से खूब सारा प्यार मिलता है तो साथ ही फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर द्वारा इंडोर्स किये जाने वाले ब्रांड या प्रोडक्ट्स को खूब पसंद करते हैं बदले में बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने ब्रांड को प्रमोट करने वाले क्रिकेटर्स की मोती कमाई करवाती है । विराट आज खुद एक ब्रांड बन चुके हैं और उनके द्वारा इंडोर्स किये जाने वाले प्रोडक्ट्स को हाथों-हाथ लिया जा रहा है । इसका फायदा उनकी ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है । फोर्ब्स ने जारी साल 2018 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 भारतीय सेलेब्रिटी की सूची में विराट कोहली को बॉलीवुड के भाई सलमान खान के बाद दूसरे पायदान पर जगह दी है। क्रिकेटर्स में वो सबसे ऊपर हैं उनके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है ।

कोहली के बाद धोनी फिर सचिन-
विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 228.09 करोड़ रुपये की कमाई की। उनके बाद दूसरे पायदान पर काबिज एमएस धोनी 101.77 करोड़ रुपये है। विराट की कमाई धोनी की तुलना में तकरीबन दोगुनी है। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर की आय 80 करोड़ रुपये है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के लगभग पांच साल बाद भी उनका जलवा कायम है। विराट और धोनी के अलावा टीम इंडिया का और कोई क्रिकेटर उन्हें चुनौती नहीं दे सका है। वह टॉप 100 में नौंवें स्थान पर हैं। 22 वर्षीय युवा गोल्फर शुभंकर शर्मा इस सूची में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है। उनकी साल 2018 में कुल आय 4.5 करोड़ रही और वो 100 लोगों की सूची में 98वें पायदान पर जगह बनाने में सफल रहे।