
हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद जश्न मानते हुए विराट कोहली (Photo - IANS)
Virat Kohli, Ravichandran Ashwin: IPL 2026 के पहले ही मैच में RCB बनाम SRH के बीच जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है विराट कोहली की उस एनर्जी की, जिसे देखकर दिग्गज स्पिनर आर अश्विन भी उनके कायल हो गए हैं। अश्विन ने कहा कि इस उम्र में भी विराट के अंदर जो 'भूख' है, वो वाकई में अजीब और हैरान करने वाली है। मैच में कोहली ने पहले तो 20 ओवर फील्डिंग की (हालांकि उनसे एक कैच भी छूटा), लेकिन जब बैटिंग की बारी आई, तो उन्होंने अकेले दम पर मैच जिताकर ही दम लिया।
अश्विन ने मैच के बाद बातचीत में एक मजेदार वाकया शेयर किया। उन्होंने कहा, 'मुझे इस उम्र में विराट को देखकर अजीब लगता है। मैं कभी-कभी उसे टोकता भी हूं। वो 40 के आसपास पहुंच रहा है, एक अच्छी पार्टनरशिप चल रही थी और RCB मजे में थी। लेकिन तभी विराट ने एक सिंगल लिया और दूसरा रन लेने के लिए इतनी तेजी से भागा कि दूसरा बल्लेबाज अभी आधा रास्ता भी पार नहीं कर पाया था।' अश्विन के मुताबिक, लेग साइड की बाउंड्री सिर्फ 57 मीटर की थी, फिर भी विराट का हर रन के लिए वो जोश दिखाना बताता है कि वो गेम को लेकर कितने सीरियस हैं।
अश्विन ने आगे बड़ी बात कही, 'विराट जो कहता है, वही करके दिखाता है। मैदान पर उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो पूरी दुनिया को एक 'शो' दिखा रहा हो कि क्रिकेट असल में कैसे खेलना चाहिए। वो सबको सिखा रहा है कि गेम में कितनी मेहनत लगती है।' मैच के आखिर में भी विराट का जलवा देखने लायक था। वो एक छोर संभाल कर खड़े थे और दूसरे छोर से रन बन रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने अपने हाथ खोले और आखिरी 4 गेंदों में 18 रन कूटकर मैच खत्म कर दिया। अश्विन का मानना है कि अगर RCB को जीतना है, तो बस विराट को पूरे 20 ओवर क्रीज पर टिके रहना होगा।
विराट कोहली ने सिर्फ मैच नहीं जिताया, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े 'मील के पत्थर' भी गाड़ दिए हैं। इस पारी के दौरान विराट IPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा (Run Chase) करते हुए 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक कोई भी बल्लेबाज इस जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इतना ही नहीं, विराट ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में शोएब मलिक को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अपना 64वां IPL अर्धशतक जड़ा और बिल्कुल अपने पुराने अंदाज में मैच फिनिश किया।
विराट के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी मैदान पर रनों की बरसात कर दी। इन दोनों की तूफानी बैटिंग की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 203 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खेल खत्म होने से 26 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। इस बड़ी जीत का फायदा यह हुआ कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही RCB का नेट रन रेट (NRR) बहुत शानदार हो गया है, जो आगे चलकर प्लेऑफ की रेस में टीम के बहुत काम आएगा।
Published on:
29 Mar 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
IPL 2026
