2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
video: Women’s day पर विराट ने दिया ये संदेश , अनुष्का को किया टैग
Play video

video: Women’s day पर विराट ने दिया ये संदेश , अनुष्का को किया टैग

विराट ने महिला दिवस के अवसर पर ट्वीट के जरिये विमेंस को पुरषों के बराबर नहीं बल्कि बेहतर बताया। देखे वीडियो
Google source verification

नई दिल्ली। विराट कोहली ने महिला दिवस पर अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने महिलाओ को पुरुषो के बराबर नहीं बल्कि बेहतर बताया है। कोहली ने अपने इस वीडियो में अनुष्का शर्मा को टैग किया है और सभी लोगो से अपनी जिंदगी की एक्स्ट्राऑर्डिनरी वीमेन को टैग करने को कहा है।

 

क्या कहा विराट ने

विराट ने वीडियो के जरिये कहा “सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। महिलाएं किसी से कम नहीं है, सेक्सुअल हैरसमेंट, भेदभाव, घरेलू हिंसा जैसी कई चीजों को झेलने के बाद भी महिलाएं रोजाना आगे बढ़ रही हैं। दुनिया की सभी महिलाओं को वुमेंस डे की हार्दिक बधाइयां।”

 

कोहली कामयाबी के शिखर पर

कोहली अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन समय से गुजर रहे है। अभी सम्पन्न हुई साउथ अफ्रीका सीरीज में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। वो वनडे में नंबर एक रैंकिंग और टेस्ट में नंबर दो की रैंकिंग पर काबिज हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में उन्होंने अपनी लम्बे समय से रही गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से शादी रचाई थी।

 

भारतीय टीम को खल रही कोहली की कमी

विराट की अनुउपस्थिति में भारतीय टीम श्री लंका में चल रही ट्राई सीरीज में पहला मैच श्री लंका से हार चुकी है। आज शाम बांग्लादेश के खिलाफ टीम दूसरा मैच खेलने उतरेगी।