6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरसीज पिचों में जमकर बोला कोहली का बल्ला, द्रविड़ का 16 साल पुनरा रिकॉर्ड तोड़ा

कोहली ने इस मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी की मदद से कोहली एक कैलेंडर ईयर में विदेशी पिच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस से पहले ये कीर्तिमान भारत के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम था।
2 min read
Google source verification
virat kohli

ओवरसीज पिचों में जमकर बोला कोहली का बल्ला, द्रविड़ का 16 साल पुनरा रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे के नाम से मशहूर इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने अर्धशतक लगा एक नए कीर्तिमान को छुआ। कोहली ने इस मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी की मदद से कोहली एक कैलेंडर ईयर में विदेशी पिच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस से पहले ये कीर्तिमान भारत के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम था।

द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा -
कोहली ने इस साल विदेशी दौरों में शानदार बल्लेबाजी की है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हर जगह उन्होंने शतक ठोका है। ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी इस टेस्ट सीरीज में भी वे एक शतक थोक चुके हैं। वहीं आज गुरुवार को उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। इस अर्धशतक की मदद से कोहली ने विदेशी पिचों में एक कैलेंडर ईयर में 1138 रन बना लिए हैं। इतना ही नहीं कोहली ने इस अर्धशतक के साथ राहुल द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। द्रविड़ ने एक कैलेंडर ईयर में 1137 रन बनाए थे। वहीं उनसे कम मोहिंदर अमरनाथ ने 1065 रन बनाए हैं। अमरनाथ ने ये कारनामा 1983 में किया था।

कोहली का 2018 में ओवरसीज रिकॉर्ड -
कोहली ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान 286 रन बनाए थे। वहीं इसी साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेले गए पांच टेस्ट मैचों में 593 रन ठोके थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी इस टेस्ट सीरीज में अबतक कोहली 259 रन बना चुके हैं। इस मैच में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए हुई 170 रनों की साझेदारी की। दोनों ने गुरुवार को पहले दिन के स्कोर दो विकेट पर 215 रनों से आगे खेलना शुरू किया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को आसानी से 300 से करीब ले गए। स्टार्क ने 293 के कुल योग पर कोहली (82) को आउट करके भारतीय टीम को पहला झटका दिया। कोहली, फिंच के हाथों लपके गए। कप्तान ने अपनी पारी में 204 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए।

भारत ने पारी घोषित की -
इसके बाद पुजारा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और पैट कमिंस ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन वापस भेजा। पुजारा ने 319 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके मारे। भारत ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 443 रन बना पारी घोषित कर दी। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए आठ रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच (3 नाबाद) और मार्कस हैरिस (5 नाबाद) क्रीज पर मौजूद हैं।