
Virender Sehwag comments on Shakib Al Hasan's pre match comment
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में बुधवार 2 नवंबर को भारत (India) बनाम बांग्लादेश (Bangladesh) के मैच में भारतीय टीम ने 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। एक समय लग रहा था कि बांग्लादेश जीत सकता है पर बारिश के बाद मैच का पासा ही पलट गया और भारत ने जीत अपने कब्ज़े में कर ली। इस मैच से एक दिन पहले बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने भारतीय टीम को उलटफेर की चेतावनी दी थी, जिसमें उनकी टीम को सफलता नहीं मिली। अब मैच के बाद शाकिब की चेतावनी पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने पलटवार किया है।
क्या कहा सहवाग ने?
मैच के बाद सहवाग ने क्रिकबज़ पर इस बारे में बात करते हुए कहा, "कप्तान को अपनी टीम की ज़िम्मेदारी लेकर खेलना चाहिए। पर शाकिब से चूक हुई, जिसका खामियाजा बांग्लादेश को भुगतना पड़ा। वह कप्तान है और उनके पास अनुभव भी है। उन्हें ज़िम्मेदारी लेकर आखिरी तक खेलना चाहिए था, जैसा विराट कोहली (Virat Kohli) ने किया। पर अगर आप ऐसा नहीं कर सकते और अपनी टीम को मुश्किल से बाहर नहीं निकल सकते तो आपको उलटे-सीधे बयान भी नहीं देने चाहिए।"
Published on:
03 Nov 2022 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
