नई दिल्लीPublished: Nov 03, 2022 12:08:51 pm
Tanay Mishra
आईपीएल 2023 शुरू होने में अभी 4 महीने से भी ज़्यादा समय है और क्रिकेट प्रेमी अभी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में व्यस्त हैं। पर इसी बीच आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने कप्तानी को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। क्या है यह फेरबदल? आइए जानते हैं।
दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस समय टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का मज़ा ले रहे हैं। टूर्नामेंट अपने प्लेऑफ स्टेज के करीब पहुँच रहा है। भारतीय टीम भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच क्रिकेट की दुनिया से एक नई खबर सामने आई है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि यह टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में ही होगी, पर ऐसा नहीं है। यह आईपीएल (IPL) से संबंधित है। हालांकि अगले साल का आईपीएल 2023 शुरू होने में अभी 4 महीने से भी ज़्यादा का समय बाकी है, पर इसी बीच आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने कप्तानी में बड़ा फेरबदल किया है।