4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसीसीआई के खिलाफ सहवाग का बड़ा बयान, आईसीएल पर बैन लगाना गलत था

साल 2007 में शुरू हुई थी आईसीएल। देश के एक मीडिया समूह ने शुरू की थी लीग। बीसीसीआई ने लीग पर लगा दिया था बैन।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Apr 10, 2019

virender-sehwag.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग के एक बयान ने हड़कम्प मचा दिया है। सहवाग ने सीधे-सीधे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान लगा दिया।

सहवाग ने कहा कि साल 2007 में शुरु हुई इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) पर बीसीसीआई द्वारा लगाया गया बैन पूरी तरह से गलत था। सहवाग ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

सहवाग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लीग चाहे कोई भी हो उसमें खेलने वाले खिलाड़ियों पर बैन लगाना गलत है।

सहवाग से जब पूछा गया कि क्या आईसीएल पर बैन लगाना गलत था तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। सहवाग ने आईसीएल के संदर्भ में कहा, "आईएसएल पर लगा बैन बाद में हट गया था लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीएल को मान्यता नहीं दी थी और इस पर बैन लगा दिया था। साथ ही इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों पर भी बैन लगाया था। हालांकि बाद में लीग खत्म हो गई थी और बीसीसीआई ने उस पर से प्रतिबंध भी हटा लिया था।

कपिल देव थे लीग के निदेशक-

आपको बता दें कि आईसीएल की भव्य लांचिंग की गई थी। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और भारत को पहला वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को इस लीग का निदेशक बनाया गया था। इस बात को लेकर कपिल देव और बीसीसीआई के रिश्तों में खटास भी आ गई थी। इसके अलावा आपको बता दें कि बीसीसीआई ने कई क्रिकेटर्स पर भी बैन लगा दिया था, हालांकि बाद में इन पर से बैन हटा लिया गया था।