26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind : भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद नाराज़ हुए सहवाग, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड की कहर बरपाती गेंदों के आगे भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर नतमस्तक नजर आए। इस हार के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारत के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। इस हार से पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग काफी नाराज़ नज़र आए।
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे चल रही है। भारत को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की कहर बरपाती गेंदों के आगे भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर नतमस्तक नजर आए। इस हार के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारत के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। इस हार से पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग काफी नाराज़ नज़र आए।

क्या कहा दिग्गजों ने
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को इंग्लैंड से मिली पारी और 159 रनों से करारी हार पर सहवाग ने निराशा जताई है। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि "भारत ने काफी खराब खेल दिखाया। जब भी हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हम उनके साथ खड़े होते हैं और उनका समर्थन करते हैं लेकिन बिना लड़े हार जाना काफी निराशाजनक होता है।" सहवाग ने आगे कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि भारतीय टीम के पास इससे बाहर निकलने के लिए आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति है। सहवाग के अलावा वी वी एस लक्ष्मण ने भी ट्वीट कर लिखा "भारत 18 अगस्त से नॉटिंगम में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पूर्व अपनी गलतियों से सबक लेगा। प्रतिकूल हालात में फंस गए, विरोधी टीम को अधिक तवज्जो नहीं दे रहा लेकिन भारत ने बिना कड़ी चुनौती पेश किया लार्ड्स टेस्ट आसानी से गंवा दिया। उम्मीद करता हूं कि तेजी से सबक सीखा जाएगा और आगामी मैचों में बल्लेबाज बेहतर जज्बे के साथ खेलेंगे।"

इंग्लैंड भारत पर पूरी तरह हावी रहा
बता दें इस मैच में बारिश के कारण पहले दिन पहले दिन का खेल न होने के बावजूद इंग्लैंड का तीन दिन के अंदर ही मैच जीतना उसके खिलाड़ियों के शानदार फार्म को दर्शाता है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 107 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर उसने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा 289 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में चायकाल के बाद 47 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।