5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना से रिटायर होने के बाद ATM गार्ड की नौकरी कर रहे इस शख्स को लक्ष्मण ने बताया रियल हीरो

सेना के इस रिटायर जवान ने बड़ी मिसाल पेश की है। बिजेंद्र नाम का यह रिटायर फौजी फिलहाल देहरादून में एटीएम गार्ड की नौकरी करता है।
2 min read
Google source verification
vvs laxman

सेना से रिटायर होने के बाद ATM गार्ड की नौकरी कर रहे इस शख्स को लक्ष्मण ने बताया रियल हीरो

नई दिल्ली। सीमा की पहरेदारी में चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने वाले सेना के जवानों के चर्चें तो आपने खूब सुने होंगे। प्राकृतिक विपदाओं के समय उनके अदम्य साहस की कहानियां भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन आज हम आपको मिला रहे है एक ऐसे सेना के जवान से, जो रिटायर होने के बाद अपने काम से बड़ी मिसाल पेश कर रहे है। भारतीय सेना का ये जवान रिटायर होने के बाद अब एटीएम गार्ड की नौकरी करते है। इस नौकरी के माध्यम से वो अपनी राष्ट्रभक्ति तो पेश कर ही रहे है, साथ ही निस्वार्थ भाव से कुछ ऐसा काम भी कर रहे है, जो उन्हें रियल हीरो बनाता है।

लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए दी जानकारी-
सेना के इस जवान की जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए दी है। लक्ष्मण ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर इस जवान की दो तस्वीरें पोस्ट की है। सेना के इस रिटायर जवान का नाम बिजेंद्र है। बिजेंद्र भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद फिलहाल देहरादून के एक एटीएम पर गार्ड की नौकरी करते है।

बिजेंद्र यूं पेश कर रहे है बड़ी मिसाल-
आमतौर पर एटीएम गार्ड से अपेक्षा होती है कि वो एटीएम की देख-रेख अच्छे से करे। इसी काम का उन्हें मेहनताना भी मिलता है। लेकिन बिजेंद्र अपने खाली समय आस-पास के गरीब बच्चों को एटीएम की रौशनी में निशुल्क पढ़ाते है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण ने इनकी तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन दिया है, उसमें इन बातों की जानकारी मिली है।

लक्ष्मण ने किया सलाम-
पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मेटॉर वीवीएस लक्ष्मण ने बिजेंद्र की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें सलाम किया है। बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर भारत के सैनिकों ने अपने अतुलनीय काम से सहारे भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान किया है। अभी केरल में जारी प्रयलकारी बाढ़ से लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में भारतीय सेनाओं का अहम योगदान रहा है।