8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में ईद के मौके पर भारत-पाकिस्तान की सेनाओं ने किया मिठाई का आदान-प्रदान

अभी तक अटारी वाघा बॉर्डर पर दोनों देशों के प्रमुख त्योहारों पर मिठाई का आदान-प्रदान होता था।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Aug 22, 2018

India Pakistan Army

India Pakistan Army

श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के प्रमुख त्योहारों पर अक्सर अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान होता रहा है। ये परंपरा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि कभी-कभी हालातों की वजह से ये परंपरा टूटी भी है, लेकिन बुधवार को बकरीद के मौके पर भारत-पाकिस्तान के इतिहास में कुछ ऐसा हुआ जो शायद पहले कभी नहीं हो सका। दरअसल, अटारी वाघा बॉर्डर के अलावा पहली बार भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच मिठाई का लेनदेन हुआ है।

पुंछ में भारत-पाकिस्तान की सेनाओं ने किया मिठाई का आदान-प्रदान

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में चकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट पर दोनों देशों की सेनाएं आपस में मिलीं। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना को ईद की मिठाई दी। जवाब में भारतीय सेना ने भी मिठाई का टोकरा पाकिस्तानी सेना को दिया। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं ने मिलकर कई फोटोज भी खिंचाई। ये तस्वीरें आज सुबह की हैं।

वाघा बॉर्डर पर भी बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने बांटी मिठाई

आपको बता दें कि अभी तक दोनों देशों के प्रमुख त्योहारों पर मिटाई का आदान-प्रदान सिर्फ अटारी वाघा बॉर्डर पर ही होता था, लेकिन दोनों देशों की सेनाओं के बीच शायद ये पहला मौका था कि किसी प्रमुख त्योहार पर मिटाई का लेन-देन हुआ है। इन सबके बीच ईद के मौके पर घाटी में पत्थरबाजों का आतंक भी देखने को मिला। श्रीनगर में पत्थरबाजों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए तो वहीं अनंतनाग में पुलिस की एक जिप्सी पत्थरबाजों का शिकार हुई।

सालों से चली आ रही है ये परंपरा

बीएसएफ और पाकिस्‍तानी रेंजर्स के अफसर एक-दूसरे को बधाइयां व मिठाइयां देते रहे हैं, लेकिन पिछले साल कई प्रमुख त्योहारों पर ये सिलसिला रूक गया था, क्योंकि पाकिस्तानी सेना द्वारा घाटी में लगातार सीजफायर का उल्‍लंघन किया जा रहा था, जिस वजह से पिछले साल ईद पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग