वसीम जाफर ने कहा कि इस बार भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के साथ साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। जबकि फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वहीं, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार खिताब जीता है।