5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैदान पर शांत दिखने वाले द्रविड़ ने ड्रेसिंग की दीवार पर दे मारी थी कुर्सी, इस बात पर चढ़ा था पारा

जब द्रविड़ मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते थे तब अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की हालत खराब हो जाती थी। मैदान में अक्सर शांत दिखने वाले द्रविड़ ने एक बाद ड्रेसिंग रूम में कुछ ऐसा किया था जो उनके स्वाभाव के बिलकुल विपरीत है। उनके 46वे जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको बताते हैं द्रविड़ का ये अनसुना किस्सा।
2 min read
Google source verification
rahul dravid

मैदान पर शांत दिखने वाले द्रविड़ ने ड्रेसिंग की दीवार पर दे मारी थी कुर्सी, इस बात पर चढ़ा था पारा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में दीवार (द वाल) और 'मिस्टर डिपेंडेबल' के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के नाम बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग छवि बनाई है। जब द्रविड़ मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते थे तब अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की हालत खराब हो जाती थी। मैदान में अक्सर शांत दिखने वाले द्रविड़ ने एक बाद ड्रेसिंग रूम में कुछ ऐसा किया था जो उनके स्वाभाव के बिलकुल विपरीत है। उनके 46वे जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको बताते हैं द्रविड़ का ये अनसुना किस्सा।

इंग्लैंड से हार गए थे मैच -
दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा था। तीसरे मैच में भारत के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने एंड्रयू स्ट्रॉस (128) और इस मैच में डेब्यू कर रहे ओवैस शाह (88) रनों की मदद से पहली पारी में 400 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 279 पर आलआउट हो गए। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (64) और राहुल द्रविड़ (52) ने रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

पहले फेंकी कुर्सी बाद में मांगी माफ़ी -
दूसरी पारी में अनिल कुंबले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को इस मैच में वापसी कराई। कुंबले ने चार विकेट खटकते हुए इंग्लैंड को मात्र 191 पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड के लिए मात्र कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ही अर्धशतक लगा सके। इस लिखाज से भारत को जीतने के लिए 312 रन चाहिए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत मात्र 100 रन पर ढेर हो गई। भारत के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। इस हार के साथ ये सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई। इस हार से बौखलाए द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में रखी एक कुर्सी को उठाकर बहुत ज़ोर से पटक दिया। खैर बाद में द्रविड़ ने अपने इस वर्ताव पर निराशा व्यक्त करते हुए मांफी भी मांगी थी।