Angkrish Raghuvanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार की रात विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से धूल चटाकर आईपीएल 2024 में जीत की हैट्रिक लगाई है। इस जीत के साथ ही केकेआर आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। केकेआर की इस बड़ी जीत में यूं तो कई हीरो रहे, लेकिन 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने अपनी आईपीएल डेब्यू पारी में 27 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए सबका दिल जीत लिया है। अंगकृष रघुवंशी ने जिस दिल्ली के खिलाफ ये धकाकेदार पारी खेलते हुए इतिहास रचा है उससे उनका खास कनेक्शन है। आइये जानते हैं उनके बारे में।