11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों बार-बार बुलाने पर भी The Kapil Sharma Show में नहीं जाते धोनी? जानिए वजह

MS Dhoni को कई बार टीवी के फेमस शो The Kapil Sharma Show के लिए न्योता भेजा जा चुका है। लेकिन, धोनी ने हर बार इस शो से किनारा करने का फैसला किया। कपिल शर्मा ने कहा था कि वो धोनी को शो में लाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 15, 2022

Why MS Dhoni Refused To go On The Kapil Sharma Show

MS Dhoni and Kapil Sharma

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं हालांकि, अगर हम धोनी की बात करें तो वो ऐसे शख्स हैं जो लाइमलाइट से कोसों दूर रहने में विश्वास रखते हैं। धोनी को कम ही मौकों पर मीडिया के साथ बातचीत करते या फिर किसी पार्टी में जाते हुए देखा गया है। धोनी भीड़ से अलग रहकर खुदके साथ समय व्यतीत करने में विश्वास रखते हैं। टीवी के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) जिसमें विराट कोहली से लेकर युवराज सिंह तक शिरकत कर चुके हैं उस शो से भी धोनी ने किनारा करने का फैसला किया था।

साल 2016 में जब धोनी की लाइफ पर बनी सुशांत सिंह राजपूत स्‍टारर फिल्‍म एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्टोरी रिलीज हुई थी तब इसके प्रमोशन के लिए धोनी को न्योता गया था। धोनी फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में नहीं गए। इसके पीछे क्या असल वजह थी इसपर तो धोनी की तरफ से या उनकी टीम के तरफ से कुछ नहीं कहा गया लेकिन सामान्‍य तौर पर इस शो में शिरकत ना कर पाने के लिए धोनी की व्‍यस्‍तता ही प्रमुख कारण बनी।धोनी उस वक्त ब्रांड एन्‍डोर्समेंट के कारण काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे थे।

इसके अलावा जब धोनी रिटायर हुए तब भी उन्हें कपिल शर्मा शो के लिए न्योता भेजा गया था लेकिन एक बार फिर से उन्होंने इसे टालना ही बेहतर समझा। धोनी के साथी खिलाड़ियों को भी कई बार यह कहते हुए सुना गया है कि अगर धोनी क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो फिर उनसे संपर्क कर पाना तकरीबन नामुमकिन होता है। वहीं कपिल शर्मा ने कहा था कि धोनी उनके शो पर आएं और इसके लिए वो काफी कोशिश भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL नीलामी में नहीं बिकने के बाद रोती सूरत लेकर श्रीसंत ने गाया गाना


बता दें कि धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर भी कपिल के शो पर कभी नहीं गए हैं। हालांकि, उस वक्त शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने सचिन को शो में लाने का भरसक प्रयास किया था। मालूम हो कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी CSK के कप्तान हैं।
यह भी पढ़ें: नारियल फोड़ने के दौरान गिरने से बचे धोनी, देखें VIDEO

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग