
Sreesanth
आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Auction 2022) की नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। इस ऑक्शन में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा और उनपर करोड़ों की बोली लगी लेकिन, 38 साल के भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (Sreesanth) के हाथ एक बार फिर से मायूसी लगी। 590 शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में नाम आने के बावजूद श्रीसंत को कोई खरीदार नहीं मिला यहां तक कि नीलामी के दौरान बोली के लिए उनका नाम तक नहीं लिया गया। जो इस बात को दर्शाता है कि श्रीसंत दूर-दूर तक किसी भी टीम के पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं थे। नीलामी में नाम आने के बाद अब श्रीसंत का दुख छलका है। श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के सपोर्ट के लिए उनको शुक्रिया कहा वहीं दूसरी तरफ इस लाइव के दौरान उनके चेहरे से दर्द साफ झलक रहा था।
श्रीसंत 38 साल के हो चुके हैं ऐसे में अब दोबारा वो आईपीएल खेलते हुए नजर आएं इस बात की संभावना काफी ज्यादा कम है। बावजूद इसके केरल एक्सप्रेस ने हार नहीं मानी है। लाइव सेशन के दौरान रोती सूरत लेकर श्रीसंत को गाना गाते हुए सुना गया। श्रीसंत काफी ज्यादा भावुक थे लेकिन, एक बार भी उन्होंने ये नहीं कहा कि वो हार मानेंगे।
यह भी पढ़ें: पिता चलाते थे टेंपो, भाई ने की थी आत्महत्या; चेतन सकारिया का संघर्ष
श्रीसंत ने बॉलीवुड का फेमस गीत गुनगुनाते हुए कहा, 'रुक जाना नहीं तू कहीं हार के कांटो पे चलकर मिलेंगी राहें बहार की।' बता दें कि इस नीलामी में श्रीसंत ने अपनी बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखी थी। वहीं इसके पहले पिछले सीजन में जब उन्होंने अपनी बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखी थी तब भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था।
मालूम हो कि श्रीसंत को आईपीएल 2013 में जब वो राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे तब कथित स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में उनपर आजीवन प्रतिबंध लग दिया गया था। बाद में इस बैन को 7 साल कर दिया गया था। केरल क्रिकेट में तो इस खिलाड़ी की वापसी हुई लेकिन, टीम इंडिया या फिर आईपीएल में श्रीसंत की वापसी होना तकरीबन नामुमकिन है।
यह भी पढ़ें: जूते की दुकान से करोड़पति बनने तक, इस गरीब खिलाड़ी की चमकी किस्मत
Published on:
14 Feb 2022, 12:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.