1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WI vs UGA: अकील हुसैन के पंजे फंसी युगांडा, वेस्टइंडीज की प्रचंड जीत से ध्‍वस्‍त हुए ये 3 विश्‍व रिकॉर्ड

WI vs UGA: T20 World Cup 2024 में आज वेस्‍टइंडीज और युगांडा के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में वेस्‍टइंडीज ने 134 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। वेस्‍टइंडीज की ओर से इस मैच में तीन बड़े रिकॉर्ड भी बने हैं। आइये एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड पर।

less than 1 minute read
Google source verification
WI vs UGA

WI vs UGA:T20 World Cup 2024 का 18वां मुकाबला आज मेजबान वेस्‍टइंडीज और युगांडा के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया और युगांडा के सामने 174 रन का लक्ष्‍य रख। इसके जवाब में युगांडा की पूरी टीम महज 39 रन पर ढेर हो गई और विंडीज ने 134 रन से जीत दर्ज की। युगांडा के लिए जुमा मियागी (13) को छोड़कर अन्‍य कोई बल्‍लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। अकील हुसैन ने पंजा खोलते हुए चार ओवर में महज 11 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए और प्‍लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वेस्‍टइंडीज की ओर से इस मैच में तीन बड़े रिकॉर्ड भी बने हैं। आइये एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड पर।

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

6/17 - ओबेद मैककॉय बनाम भारत, बैसेटेरे, 2022
5/11 - अकील होसेन बनाम यूजीए, प्रोविडेंस, 2024 (विश्व कप)
5/15 - कीमो पॉल बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2018
5/26 - डेरेन सैमी बनाम जिम्बाब्वे, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2010

टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे कम ऑलआउट टोटल

39 - नीदरलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014
39 - यूजीए बनाम वेस्टइंडीज, प्रोविडेंस, 2024*
44 - नीदरलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021
55 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, दुबई, 2021
58 - यूजीए बनाम अफगानिस्तान, गुयाना, 2024

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: अमेरिका में सुबह तो इंडिया में कब-कहां फ्री देख सकते हैं भारत-पाक महामुकाबला

टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे बड़ा जीत अंतर (रनों के हिसाब से)

172 - श्रीलंका बनाम केन्या, जो'बर्ग, 2007
134 - वेस्‍टइंडीज बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024*
130 - अफगानिस्‍तान बनाम स्‍कॉटलैंड, शारजाह, 2021
130 - साउथ अफ्रीका बनाम  स्‍कॉटलैंड, द ओवल, 2009
125 -  अफगानिस्‍तान बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024

Story Loader