
चटगांव टेस्ट : गेंदबाजों की बदौलत विंडीज ने की वापसी, दूसरे दिन 55 रन पर बांग्लादेश के गिराए 5 विकेट
चटगांव : पहले दिन के मैच में जहां बांग्लादेश भारी नजर आ रही थी, वहीं अपने गेंदबाजों की बदौलत दूसरे दिन विंडीज ने शानदार वापसी की। उसने बांग्लादेश की दूसरी पारी में मात्र 55 रन पर 5 विकेट गिरा दिए हैं। रोस्टन चेज और जैमी वारिकेन ने दो तो देवेंद्र बिशू ने एक विकेट लिया है।
चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को मेहमान विंडीज ने मेजबान बांग्लादेश को दूसरी पारी में मुश्किल में डाल दिया है। स्टम्प तक उसने बांग्लादेश के 5 विकेट मात्र 55 रनों चटका दिए हैं, हालांकि पहली पारी में मिली 78 रनों की बदौलत बांग्लादेश की विंडीज पर 133 रनों की बढ़त हो गई है।
पहली पारी में बांग्लादेश को मिली थी 78 रन की बढ़त
बता दें कि पहले दिन के मैच में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 324 रन बनाए थे। इसके बाद पहली पारी में विंडीज दूसरे दिन 246 रनों पर ही ढेर हो गया। इस तरह बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में 78 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। लेकिन उसका बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह भहरा गया और उसने दूसरे दिन स्टम्प तक 55 रन पर 5 विकेट खो दिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक तरफ से मुश्फीकुर रहीम 11 रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे तो दूसरी तरफ नौ गेंद खेल चुके मेहंदी हसन मिराज को अभी अपना खाता खोलना बाकी है।
ने अभी तक खाता नहीं खोला है।
नईम ने तहस नहस कर दी विंडीज की बल्लेबाजी
बांग्लादेश की ओर से डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर नईम हसन ने अपनी घातक गेंदबाजी से विंडीज की पहली पारी तहस-नहस कर दी। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। उनका बखूबी साथ दिया चोट से लंबे समय बाद वापसी करने वाले टीम के कप्तान शाकिबुल हसन ने। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। विंडीज के लिए शिमरन हेटमायेर ने 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में महज 47 गेंदें खेलीं और पांच चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। इसके अलावा शेन डॉवरिच भी 101 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाकर 63 रनों पर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा रोस्टन चेज 31 रन बना सके। बाकी कोई भी बल्लेबाज इन दोनों गेंदबाजों के सामने टिकने का साहस नहीं दिखा पाया।
हसन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
इसी के साथ नईम हसन अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच विकेट हॉल लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए। उनकी उम्र मात्र 17 साल 355 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के तेज दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस (18 साल 193 दिन) के नाम था।
ये हैं टॉप फाइव
सबसे कम उम्र में टेस्ट मैच में डेब्यू कर 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नईम हसन और पैट कमिंस के अलावा तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (18 साल 235 दिन), चौथे नंबर पर पाकिस्तान के ही शाहिद नजीर (18 साल 318 दिन) और पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज (18 साल 361 दिन) हैं।
Published on:
23 Nov 2018 07:29 pm
