3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 Women Asia Cup 2018: भारत और बांग्लादेश की टीम LIST के साथ-साथ जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

टी-20 महिला एशिया कप का आयोजन तीन जून से 10 जून के बीच मलेशिया में किया जाना है। जानें इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 May 2018, 1:02 PM IST

aisa cup

T20 Women Asia Cup 2018: भारत और बांग्लादेश की टीम LIST के साथ-साथ जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 महिला एशिया कप 2018 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय इस टीम की कप्तानी का जिम्मा सलमा खातुन को दिया गया है। सलमा बांग्लादेश की ओर से 36 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है। 27 वर्षीय सलमा बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑल राउंडर है। सलमा के नेतृत्व में बांग्लादेशी टीम एक जून को मलेशिया के लिए रवाना होगी। बता दें कि टी-20 महिला एशिया कप 2018 का आयोजन इस बार मलेशिया में होने जा रहा है। यह महिला एशिया कप का सातवां आयोजन है। वहीं टी-20 फार्मेंट में यह तीसरा आयोजन है। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें भाग ले रही है।

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल-
इस टूर्नामेंट में कुल 16 मुकाबले खेले जाएगे। जिसमें 10 जून को होने वाला फाइनल मैच भी शामिल है। टूर्नामेंट का पहला मैच तीन जून को भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। वहीं बांग्लादेश की टीम अपने सफर का आगाज तीन जून को ही श्रीलंका के खिलाफ करेगी। साथ ही पाकिस्तान का सामना थाइलैंड से तीन जून को ही होगा। चार जून को भारत का सामना थाइलैंड से जबकि श्रीलंका का सामना मलेशिया से होगा। पांच जून का दिन रेस्ट डे होगा। छह जून को पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, थाइलैंड बनाम मलेशिया, भारत बनाम बांग्लादेश के मैच खेले जाएंगे।

9 जून को होगी भारत से पाक की भिड़ंत -
सात जून को बांग्लादेश बनाम थाइलैंड, पाकिस्तान बनाम मलेशिया, भारत बनाम श्रीलंका का मैच होगा। 9 जून को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान के साथ होगी। यह एक अहम मुकाबला होगा। साथ ही 9 जून को ही श्रीलंका-थाईलैंड, बांग्लादेश औऱ मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 10 जून को खेला जाएगा।

बांग्लादेश की टीम: सलमा खातुन (कप्तान), रुमाना अहमद, निगर सुल्तान, फर्गाना हक, खडाइजा तुल कुबरा, फाहिमा खातुन, आयशा रहमान, जन्नतुल फर्डस सुमोना, नाहिदा अकटर, पन्ना घोष, लिली रानी विश्वास, संजीदा इस्लाम, शर्मिन सुल्तान, जहां आलम, शामीमा सुल्तान।

भारत महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमीमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, वेद कृष्णमूर्ति, तन्या भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता बिष्ट, मोना मेश्रम।