5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup 2023: पाकिस्तान को विश्व कप खेलने भारत में आना ही होगा, इतनी बार हो सकती है भिड़ंत, जाने पूरी डिटेल

India vs Pakistan World cup 2023 : पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप 2023 खेलने हर हाल में भारत आना ही होगा। इस बार वर्ल्ड कप का 13वां सीजन अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। कुल 10 टीमें इसमें उतरेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस वर्ल्ड कप एक से ज्यादा मुकाबला देखने को मिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 13 Apr 2023, 2:33 PM IST

ind_vs_pak.jpg

पाकिस्तान को विश्व कप खेलने भारत में आना ही होगा, इतनी बार हो सकती है भिड़ंत

India vs Pakistan World cup 2023 : कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के महाप्रबंधक वसीम खान जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने गीदड़भभकी दी थी कि पाकिस्तान विश्व कप खेलने भारत नहीं जाएगा। पाकिस्तान, भारत के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर वर्ल्ड कप खेलेगा। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने घुटनों पर आ चुका है और उसे हर हाल में वर्ल्ड कप खेलने भारत आना ही होगा।

एकदिवसीय वर्ल्ड कप की बात करें तो अब तक इसका 12 बार आयोजन किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वहीं भारत और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टाइटल पर कब्जा किया। इसके अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान, और श्रीलंका की टीमें एक-एक बार चैंपियन बनी है। यानी अब तक छह टीम एकदिवसीय वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।


तीन बार हो सकता है आमना-सामना

वर्ल्ड कप 2023 की बात करें तो यह राउंड रोबिन आधार पर चला जाएगा। यानी सभी टीमों को विरोधी 9 टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने होंगे। यानी एक टीम का 9 मैच खेलना तय है। इसके बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जाएगी। वर्ल्ड कप के लीग राउंड के बाद सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। जहां नंबर 1 टीम की भिड़ंत नंबर 4 से तो नंबर 2 का मुकाबला नंबर 3 टीम से होगा।

भारत और पाकिस्तान लीग राउंड के बाद सेमीफाइनल में भी एक दूसरे के खिलाफ उतर सकते हैं। इसके बाद अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल के मुकाबले को जीत लेती है, तो फाइनल में भी एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगे। इस तरह से देखे तो अगर सब कुछ ऐसे ही रहा तो दोनों देश के दर्शकों को तीन बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी की टीम को लगा बड़ा झटका, दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर हुआ यह धाकड़ खिलाड़ी
BCCI ने तय किये 12 वेन्यु

2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 12 वेन्यू शॉर्टलिस्ट किए हैं। हर जगह पर चार मुकाबले खेले जा सकते हैं। चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, इंदौर, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, गुवाहाटी, राजकोट, कोलकाता और मुंबई के स्टेडियम बीसीसीआई द्वारा चयनित किए गए हैं।

इससे पहले सभी स्टेडियम में कई सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। जिसके लिए 500 करोड से अधिक रुपए का बजट रखा गया है। जिसमें सबसे ज्यादा खर्च कोलकाता के ईडन गार्डन पर किया जाएगा। जहां पर बुनियादी सुख-सुविधाओं की काफी कमी है। बोर्ड इस बार तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसीलिए हर छोटी से छोटी कमियों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : धोनी की बैटिंग देखने इतने लोग जुटे की बन गया रिकॉर्ड, मैच के दौरान दिखे विंटेज माही

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल