
लीड्स।भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में बुमराह ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया।
बुमराह ने वनडे करियर के 57वें मैच में इस कारनामे को अंजाम दिया। भारतीय गेंदबाजों में बुमराह से तेज सिर्फ उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। शमी ने वनडे में 56वें मैच में 100 विकेट लिए थे। इस सूची में तीसरे नंबर पर इरफान पठान का नाम है जिन्होंने 59वें वनडे मैच में सौ विकेट लिए थे।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला औपचारिकता मात्र ही है। श्रीलंका क्रिकेट टीम पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजः
| विकेट | गेंदबाज |
| 56 | मोहम्मद शमी |
| 57 | जसप्रीत बुमराह |
| 59 | इरफान पठान |
| 65 | जहीर खान |
| 67 | अजीत अगरकर |
| 68 | जवागल श्रीनाथ |
Updated on:
06 Jul 2019 05:37 pm
Published on:
06 Jul 2019 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
