27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में हो सकती है इस विस्‍फोटक ओपनर की एंट्री

World Test Championship Final : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा। लेकिन, उससे पहले खिलाडि़यों का चोटिल होना परेशानी का सबब बना हुआ है। केएल राहुल डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहे है कि उनके रिप्‍लेसमेंट के तौर पर एक युवा सलामी बल्‍लेबाज को टीम में शामिल किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में हो सकती है इस विस्‍फोटक ओपनर की एंट्री।

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में हो सकती है इस विस्‍फोटक ओपनर की एंट्री।

World Test Championship Final : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम की घोषणा भी हो चुकी है। ये महामुकाबला आईपीएल के बाद 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा। लेकिन, उससे पहले खिलाडि़यों का चोटिल होना टीम इंडिया के परेशानी का सबब बना हुआ है। केएल राहुल आईपीएल में चोटिल होने के बाद डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं। जबकि जयदेव उनादकट के खेलने पर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि केएल राहुल के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में किसे शामिल किया जाएगा? इसी बीच एक युवा सलामी बल्‍लेबाज को बड़े दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।


बता दें कि ये खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में भी भारतीय टीम में शामिल था। रिप्लेसमेंट की इस दौड़ में शामिल इस युवा खिलाड़ी का नाम अभिमन्यु ईश्वरन हैं। अभिमन्यु को कई बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हालांकि उन्‍हें अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्‍यू करने का मौका नहीं मिला है। सेलेक्टर्स जल्द ही उनके नाम का ऐलान कर सकते हैं।

साल 2021 में टीम के साथ गए इंग्लैंड

अभिमन्यु ईश्वरन को रोहित शर्मा की कप्तानी में कई बार टीम में शामिल किया गया है। अभिमन्‍यु वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल के दौरान भी टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर गए थे। वहीं, पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ उन्‍होंने इंडिया ए की कप्तानी भी की थी। उन्होंने बतौर बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें : IPL में विराट कोहली ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बनाने के बाद दिया ये बयान

घरेलू क्रिकेट में जबरदस्‍त प्रदर्शन

यहां बता दें कि 27 वर्षीय अभिमन्‍यु ईश्‍वरन ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में 9 हजार से ज्‍यादा रन बनाए हैं। उन्‍होंने 87 फर्स्ट क्लास मैच की 150 पारियों में 47.85 की ऐवरेज से 6556 रन बनाए हैं।

इसमें उनके बल्‍ले से 22 शतक और 26 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 76 पारियों में 46 की ऐवरेज से 3376 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 7 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी ने CSK के इस स्टार गेंदबाज को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान