Virat Kohli Records : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का कल 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया है। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। भले ही यह मैच आरसीबी हार गई है, लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज रन मशीन विराट कोहली ने 55 रनों की शानदार पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। किंग कोहली ने 12 रन बनाते हुए आईपीएल के इतिहास में 7000 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के बाद दिल जीत लेने वाला बयान दिया है। आइये आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?