16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs BAN: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की जीत की दुआ करेगी साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया की हार से होगा बड़ा फायदा

WTC 2025-27, Bangladesh vs Australia: बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से WTC अंक तालिका में फिलहाल पोजीशन नहीं बदली है, लेकिन दूसरे टेस्ट के नतीजे से ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अन्य टीमों की स्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है।
2 min read
Google source verification
Australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

WTC 2025-27 Points Table: डार्विन में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर कोई ऐसा असर नहीं डाला है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के जीत प्रतिशत पर असर जरूर पड़ा है, लेकिन दोनों अपनी-अपनी पहले की पोजीशन पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलिया जहां पहले स्थान पर है, तो वहीं बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। टीम इंडिया पांचवें स्थान पर और श्रीलंका छठे स्थान पर है। न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। हालांकि अगर दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश हरा देती है, तो फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका पूरी तरह बदल जाएगी।

साउथ अफ्रीका बन जाएगी नंबर वन

बांग्लादेश जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा और उसके पास 72.5 जीत प्रतिशत हो जाएगा, जो कि न्यूजीलैंड के बराबर होगा। वहीं, साउथ अफ्रीका नंबर-1 बन जाएगी और ऑस्ट्रेलिया सीधे पहले स्थान से लुढ़ककर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि, उसका जीत प्रतिशत भी 70 का ही होगा। टीम इंडिया की जीत प्रतिशत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ना ही उसकी पोजीशन पर पड़ेगा। अगर श्रीलंका को भारतीय टीम दोनों टेस्ट में हरा भी देती है, तो भी वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी रहेगी।

अगर ऑस्ट्रेलिया दूसरे मुकाबले को जीत लेती जीत लेती है, तो वह पहले स्थान पर बनी रहेगी। साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर रहेगा, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर रहेगा। सीरीज के आगाज से पहले बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 58.33 था, जो पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद अब 66.67 हो गया है। बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ 2-2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जहां इस बार भी फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, तो साउथ अफ्रीका टॉप 2 में बनी हुई है।

इस साइकिल में 9 टीमें शामिल हैं, जिसमें से पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं, तो वहीं बाकी 6 टीमें रेस में शामिल हैं। अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 3 फाइनल हुए हैं। 2021 में न्यूजीलैंड, 2023 में ऑस्ट्रेलिया और 2025 में साउथ अफ्रीका ने खिताब पर कब्जा किया। भारतीय टीम 2021 और 2023 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी लेकिन दोनों बार हुए हार झेलनी पड़ी।