31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL में आज दिल्ली और मुंबई के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

WPL 2023 Final : महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। अभी तक दोनों टीमों के बीच लीग में दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ने ही एक-एक मैच जीता है। ऐसे में आज के मुकाबले फिर से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आइये मैच से पहले जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Mar 2023, 11:57 AM IST

wpl-2023-final-dc-vs-mi-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list.jpg

WPL में आज दिल्ली और मुंबई के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

WPL 2023 Final : महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। जहां दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतकर इतिहास रचने उतरेंगी। मुंबई इंडियंस की अगुवाई जहां हरमनप्रीत कौर के हाथ में होगी तो दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग संभालेंगी। ज्ञात हो कि फरवरी में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम को टी20 वर्ल्ड कप में मेग लैनिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ही सेमीफाइनल में हराकर बाहर किया था। ऐसे में हरमनप्रीत कौर लैनिंग की रणनीति से पार पाने इरादे से उतरेंगी। मैच से पहले जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या होगी?

बता दें कि अभी तक महिला प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ने ही एक-एक जीता है। मुंबई की टीम शुरुआत से ही अंक तालिका में टॉप पर थी, लेकिन अंत में दिल्ली ने मुंबई को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा करते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, एलिमिनेटर मैच में मुंबई यूपी को हराकर फाइनल में पहुंची है। इस तरह आज कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजान कैप, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव।

यह भी पढ़े - IPL 2023 शुरू होने से पहले RCB को बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये बड़ा मैच विनर

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।

यह भी पढ़े - जब शिखर धवन को कराना पड़ा HIV टेस्ट, खोले अपनी निजी जिंदगी के कई राज