2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL में आज दिल्ली से हार का बदला लेने उतरेगी गुजरात, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11

GG vs DC Dream11 Prediction : महिला प्रीमियर लीग के तहत आज 16 मार्च को 14वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। स्टेडियम में आज गुजरात जायंट्स दिल्ली से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और बेस्ट ड्रीम 11 क्या हो सकती है।
2 min read
Google source verification
wpl-2023-gg-vs-dc-dream-11-prediction-fantasy-tips-gujarat-giants-vs-delhi-capitals-probable-playing-11.jpg

WPL में आज दिल्ली से हार का बदला लेने उतरेगी गुजरात, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11

GG vs DC Dream11 Prediction : महिला प्रीमियर लीग के तहत आज 16 मार्च को शाम 7.30 बजे से मुंबई ब्रेबार्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कमान जहां मेग लैनिंग संभालेंगी तो गुजरात जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर स्नेह राणा के कंधों पर होगी। बता दें कि पिछले मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 10 विकेट से हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। फिलहाल दिल्ली 5 में से चार मैच जीतकर जहां प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है तो गुजरात 5 में से 1 मैच जीतकर सबसे निचले पायदान पर है। आइए मैच से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, जिनमें से खिलाड़ियों का चयन कर आप अपनी बेस्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।


मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक बार फिर अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे पिच स्लो होने के चलते गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो गई है। इसलिए पहले खेलने वाली टीम के लिए 160 से 170 का स्कोर अच्छा रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के आसार व्यक्त किए हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

गुजरात जायंट्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम 11

बल्लेबाज - मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले (उपकप्तान)।

ऑलराउंडर - शेफाली वर्मा और एश्ले गार्डनर।

गेंदबाज - तारा नॉरिस, मानसी जोशी और स्नेह राणा।

विकेटकीपर - सुषमा वर्मा और तान्या भाटिया।

यह भी पढ़े - दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का ऐलान, ऋषभ पंत की जगह वॉर्नर को सौंपी जिम्मेदारी

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड/लौरा वोल्वार्ट, स्नेह राणा (कप्तान), सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम/किम गर्थ, हर्ली गाला/मोनिका पटेल और तनुजा कंवर।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे और तारा नॉरिस।

यह भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर ने आज के दिन ही रचा था इतिहास, दुनिया का कोई दिग्गज नहीं आसपास