8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL में विजेता टीम होगी मालामाल, जानें उपविजेता और तीसरे नंबर की टीम को मिलेगी कितनी धनराशि

WPL 2023 Prize Money : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शानदार आगाज हो चुका है। महिला प्रीमियर लीग के विजेता के साथ उपविजेता और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम पर जमकर धनवर्षा होगी। आइये जानते हैं कि महिला प्रीमियर लीग की विजेता, उपविजेता और तीसरे नंबर की टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी।

2 min read
Google source verification
wpl-2023-prize-money-details-winner-to-runner-up-womens-premier-league-prize-money.jpg

WPL में विजेता टीम होगी मालामाल, जानें उपविजेता और तीसरे नंबर की टीम को मिलेगी कितनी धनराशि।

WPL 2023 Prize Money : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। अब 21 मार्च तक ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल की दूसरी टीम होगी। विजेता के साथ उपविजेता और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम पर जमकर धनवर्षा होगी। आइये आपको बताते हैं कि महिला प्रीमियर लीग की विजेता, उपविजेता और तीसरे नंबर की टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी।


बता दें कि ये महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से इंडियन प्रीमियर लीग पर फैंस ने प्यार लुटाया है, उसी तरह महिला प्रीमियर लीग को भी प्यार मिलेगा। पहले सीजन में 5 टीमें खेल रही हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स टीम शामिल हैं।

ग्रुप स्टेज में होंगे 20 मैच

महिला प्रीमियर लीग के तहत 21 मार्च तक ग्रुप स्टेज के कुल 20 मैच खेले जाने हैं। ग्रुप स्टेज के इन 20 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली एक टीम फाइनल में जगह बनाएगी। वहीं, दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर मैच के बाद जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। इसके बाद फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा।

यह भी पढ़े - महिला प्रीमियर लीग 2023 का पूरा शेड्यूल कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

विजेता और उपविजेता के साथ तीसरे नंबर टीम की इनामी राशि

- महिला प्रीमियर लीग विजेता इनामी राशि - 6 करोड़ रुपये

- महिला प्रीमियर लीग उपविजेता इनामी राशि - 3 करोड़ रुपये

- महिला प्रीमियर लीग में तीसरे नंबर की टीम को इनामी राशि - 1 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े -महिला प्रीमियर लीग सभी 5 टीमों के पूरे स्क्वॉड और कप्तान