31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ आज, देखें पूरा शेड्यूल कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Womens Premier League 2023 Full Schedule : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पहला मुकाबला आज 4 मार्च शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। आइये आपको बताते है कि महिला प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल कब और कहां खेले जाएंगे मैच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2023, 11:03 AM IST

womens-premier-league-2023-full-schedule-venue-match-timing-details.jpg

महिला प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ आज, देखें पूरा शेड्यूल कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

Womens Premier League 2023 Full Schedule : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शुभारंभ आज 4 मार्च शाम 5.30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। इसके बाद पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि पहले सीजन में गुजरात और मुंबई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स समेत पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच 26 मार्च तक 22 मैच खेले जाएंगे। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल की दूसरी टीम होगी। आइये देखें पूरा शेड्यूल कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले।


आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों का टीवी और डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। टीवी पर मैचों का लाइव प्रसारण लिए वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स-18 1, स्पोर्ट्स-18 1HD और स्पोर्ट्स-18 खेल पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही मोबाइल पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

देखें महिला प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल















































































































































तारीखमैचसमयवेन्यू

4 मार्चगुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
5 मार्चरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्सदोपहर 3:30 बजेब्रेबोर्न
5 मार्चयूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्सशाम 7:30डीवाई पाटिल
6 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
7 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्सशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
8 मार्चगुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
9 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
10 मार्चरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्सशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
11 मार्चगुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
12 मार्चयूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
13 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
14 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्सशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
15 मार्चयूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
16 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्सशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
18 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्सदोपहर 3:30 बजेडीवाई पाटिल
18 मार्चरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्सशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
20 मार्चगुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्सदोपहर 3:30 बजेब्रेबोर्न
20 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
21 मार्चरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंसदोपहर 3:30 बजेडीवाई पाटिल
21 मार्चयूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न
24 मार्चएलिमिनेटरशाम 7:30 बजेडीवाई पाटिल
26 मार्चफाइनलशाम 7:30 बजेब्रेबोर्न