31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2025, DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के सामने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

महिला प्रीमियर लीग में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 5 बार भिड़ंत हुई है।

2 min read
Google source verification

WPL 2025, DC vs RCB: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 17 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच वडोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स टीम का नेतृत्व जहां मेग लैनिंग कर रही हैं, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है।

यह भी पढ़ें- MUM vs VDH: फिर एक्शन में दिखेंगे रहाणे, सूर्यकुमार यादव और करुण नायर, यहां देखें मुंबई और विदर्भ के सेमीफाइनल मुक़ाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

WPL 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जहां अपने पहले मैच में गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया था, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस टीम को 2 विकेट से मात दी थी। यानी दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद की जा रही है।

DC vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड

महिला प्रीमियर लीग में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 5 बार भिड़ंत हुई। इन मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक हुए 5 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 बार हराया है जबकि उसे एक बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स पर पहली जीत WPL 2025 के फाइनल में हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस दिग्गज ने किया पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवनः

दिल्ली कैपिटल्स महिला- मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, एनाबेल सदरलैंड, एलिस कैप्सी, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस, शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला- स्मृति मंधाना (कप्तान) , डैनी व्याट हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष, कनिका आहूजा, जार्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, वीजे जोशीथा, रेणुका सिंह।