2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final से पहले इंग्लैंड में विराट कोहली और रहाणे की टीमों के बीच हुआ इंट्रा-स्क्वाड मैच

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौर पर है और यहां उसे जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 Jun 2021, 10:52 AM IST

virat_kohli_and_rahane.png

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। यहां भारतीय टीम को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने साउथम्पटन में कड़ा अभ्यास किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले में सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में खिलाड़ी कड़ी तैयारियों में जुटे हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है। इनमें टीम इंडिया के खिलाड़ी एक इंट्रा-स्क्वाड (अपने ही खिलाड़ियों के बीच) मैच खेलते नजर आए। इंग्लैंड पहुंचने के बाद टीम इंडिया को क्वारंटीन में रहना पड़ा था। शुरुआती तीन दिन तक खिलाड़ियों को आपस में भी मिलने की अनुमति नहीं थी।

कोहली और रहाणे की टीम में हुआ मैच
इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान एक टीम की कमान विराट कोहली को दी गई। वहीं दूसरी टीम की कमान अंजिक्य रहाणे संभाल रहे थे। इस इंट्रा स्क्वाड मैच की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एक तस्वीर में विराट कोहली और शुभमन गिल को साथ में बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। वहीं बीसीसीआई ने नेट सेशन के दौरान खिलाड़ियों का एक और वीडियो ट्वीट किया, जिसमें चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और कप्तान विराट कोहली को प्रैक्टिस करते देखा गया।

यह भी पढ़ें— क्रिकेट का जुनून: उम्र मात्र 2 साल, लगाता है विराट कोहली की तरह तगड़े शॉट, देखें वीडियो

बड़े शॉट खेलते दिखे पंत
बल्लेबाजों के अलावा टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाजों का भी सेशन कड़ा रहा। वहीं बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया करते हुए लिखा कि 'टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए तैयारी कर रही है।' बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में ऋषभ पंत को कुछ बड़े शॉट खेलते हुए भी देखा गया। अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम में हैं। इसके अलावा रहाणे की टीम में मोहम्मद शमी भी हैं। वहीं, विराट कोहली की टीम में शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें— पूर्व चीफ सेलेक्टर बोले-जल्द ही विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को मिल सकती है कप्तानी

नेट्स पर गेंद छोड़ने की प्रैक्टिस
टीम इंडिया बिना किसी मैच प्रैक्टिस के फाइनल में उतरेगी। वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने नेट्स में गेंद को छोड़ने का अभ्यास किया। इंग्लैंड की सीमिंग पिचों पर बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में उन्हें धैर्य रखना पड़ेगा। इन पिचों पर नई गेंद स्विंग होती है और ऐसे में बल्लेबाज कैसे उन गेंदों को लीव करते हैं ये काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।