30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर किरण मोरे बोले-जल्द ही विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को मिल सकती है कप्तानी

हालांकि उन्होंने कोहली को शानदार कप्तान बताया। उनका कहना है कि कोहली बेहतरीन कप्तान हैं, लेकिन वे कितने लंबे समय तक वनडे व टी20 में कप्‍तानी करते रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 May 2021, 2:24 PM IST

Kiran More and Virat kohli

Kiran More and Virat kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर किरण मोरे ने भारतीय क्रिेकेट टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जल्द ही विराट कोहली की जगह टीम इंडिया का कोई अन्य खिलाड़ी टीम की कप्तानी संभाल सकता है। किरण मोरे का कहना है कि निकट भविष्य में विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है। मोरे के अनुसार, रोहित शर्मा को टीम इंडिया के कुछ फॉर्मेट्स में काकहली की जगह कप्तान बनाया जा सकता है।

कप्‍तानी को लेकर कड़ी टक्कर
किरण मोरे का कहना है कि आने वाले समय में यह जल्द साफ होने जा रहा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी दी जाए या नहीं। कप्तानी को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं। रोहित शर्मा की कप्‍तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।

यह भी पढ़ें— आईसीसी वनडे रैकिंग: विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप 3 में, श्रीलंका के खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

एशिया कप और निदाहास ट्रॉफी
वहीं कप्तानी को लेकर अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा की तुलना की जाए तो रोहित शर्मा इस मामले में विराट कोहली से आगे हैं। टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने एशिया कप और निदाहास ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में चैम्पियन बनाया है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। चाहे आईसीसी टूर्नामेंट हो या आईपीएल कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया कोई भी बड़ा खिताब जीतने में नाकाम रही है।

यह भी पढ़ें— मोहम्मद शमी ने बताई रोहित शर्मा की खासियत, गेंदबाजों को हमेशा देते हैं यह सलाह

इंग्लैंड दौरे के बाद हो सकता है फैसला
किरण मोरे ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि रोहित शर्मा को जल्द ही कप्तानी का मौका मिल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे के बाद इस पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है और फैसलों के बारे में जानकारी मिलेगी। हालांकि उन्होंने कोहली को शानदार कप्तान बताया। उनका कहना है कि कोहली बेहतरीन कप्तान हैं, लेकिन वे कितने लंबे समय तक वनडे व टी20 में कप्‍तानी करते रहेंगे। मोरे का कहना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में कप्‍तानी करना आसान काम नहीं। भारत अलग-अलग फॉर्मेट्स में अलग कप्तान पर फोकस कर सकता है। साथ ही उनका कहना है कि रोहित शर्मा अच्‍छा कर रहे हैं तो उन्‍हें मौका मिलना चाहिए।