22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WTC Final: जानिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किसको मिली जगह और कौन हुआ बाहर

डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।

2 min read
Google source verification
team_india.png

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जाना है। टीम इंडिया पिछले दिनों इंग्लैंड पहुंच गई थी और क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद मुकाबले की तैयारी में जुट गई थी। आज से यह महामुकाबला शुरू होने जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।

इनको किया गया प्लेइंग इलेवन में शामिल
भारत ने फाइनल मुकाबले के लिए रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है जबकि तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को लिया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरूआत करेंगे जबकि ऋषभ पंत नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

इस प्रकार है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा।

यह भी पढ़ें— WTC Final: केएल राहुल को टीम से बाहर करने पर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर किए ऐसे कमेंट्स

दो विपरित शैली के कप्तानों के बीच मुकाबला
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित हैं। ऐसे में पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मैच में दो विपरीत शैली के कप्तानों के बीच मुकाबला होगा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'विलियम्सन काफी रिजर्व हैं और शानदार खिलाड़ी हैं। वह स्मार्ट और रणनीतिज्ञ हैं। कोहली उत्साही हैं और सामने से नेतृत्व करते हैं। विलियम्सन और कोहली खिलाड़ी के तौर पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों खिलाड़ी बड़े मुकाबले में किस तरह खुद को मैनेज करते हैं।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा, 'मेरे ख्याल से इंग्लैंड के वातावरण में न्यूजीलैंड बेहतर करेगा।' वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने कहा, 'मैं दो अलग कप्तानों के बीच मुकाबला देखने के लिए उत्सुक हूं।'

यह भी पढ़ें— WTC Final से पहले इंग्लैंड में विराट कोहली और रहाणे की टीमों के बीच हुआ इंट्रा-स्क्वाड मैच

कोहली तेजतर्रार खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान इयान चैपल ने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में विश्व के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को कप्तानी करते देख पाएंगे। विलियम्सन प्रभावशाली बल्लेबाज हैं जबकि कोहली तेजतर्रार खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने न्यूजीलैंड की मौजूदा टीम को उनके क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक बताया।'

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग