
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, विराट कोहली हुए चोटिल।
Virat Kohli Injury Update : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर करो या मरो के मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन उसे गुजरात के हाथों 6 विकेट हार का सामना करना पड़ा है।विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए आरसीबी को जिताने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इतना ही नहीं विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान भी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अपने घुटने को चोटिल करा बैठे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले विराट कोहली का चोटिल होना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने वाला है।
कैच पकड़ने के दौरान घुटने में लगी चोट
बता दें कि आईपीएल के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के द ओवल में खेेेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले विराट कोहली के चोटिल होने भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, विराट कोहली गुजरात की पारी के 15वें ओवर में विजय शंकर का कैच पकड़ने के दौरान अपने घुटने को चोटिल कर बैठे।
चोट लगने के बाद मैदान पर नहीं लौटे कोहली
कोहली के घुटने में चोट लगते ही फीजियो तुरंत ग्राउंड पर पहुंच गया। इसके बाद विराट कोहली को मैदान के बाहर ले जाया गया। इसके बाद कोहली दोबारा मैच में फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे, जिसके बाद कयासों के दौर शुरू हो गए हैं। अब आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगर ने कोहली की चोट को लेकर अपडेट दिया है।
यह भी पढ़ें : कोहली के पीछे पड़ा ये खिलाड़ी, RCB के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने पर उड़ाया मजाक
संजय बांगर ने की चोट की पुष्टि
संजय बांगर ने कहा है कि कोहली के घुटने में चोट लगी है, लेकिन वह अधिक गंभीर नहीं है। वह जल्द ही मैदान पर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि 4 दिन में कोहली ने 2 शतकीय पारी खेली हैं। इसके साथ ही पिछले मैच में 40 ओवर और अब 35 ओवर तक फील्डिंग की है। वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं। ऐसे में कभी-कभी इस तरह की चीजें होती हैं।
यह भी पढ़ें :IPL से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए फाफ डुप्लेसिस, इन खिलाडि़यों पर फूटा गुस्सा
Published on:
22 May 2023 12:28 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
