5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की मौत के गम से उबर कर मैदान पर लौटे शाह ने दो दिन में कर ली इमरान खान की बराबरी

शाह अपनी मां के काफी करीब थे। इसी महीने की 4 तारीख को उनकी मां का निधन हो गया था।
2 min read
Google source verification
cricketer imran khan

मां की मौत के गम से उबर कर मैदान पर लौटे शाह ने दो दिन में कर ली इमरान खान की बराबरी

दुबई : पाकिस्‍तानी लेग स्पिनर यासिर शाह के करिश्‍माई प्रदर्शन के बल पर पाक टीम ने न्‍यूजीलैंड को एक पारी और 16 रनों से मात दी। उन्‍होंने 184 रन देकर पूरे मैच में कुल 14 विकेट लिए। यह उनका और पाकिस्‍तान के किसी भी स्पिनर का सर्वक्षेष्‍ठ प्रदर्शन है। अगर पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज की बात करें तो ऐसा सिर्फ वर्तमान पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री और पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान इमरान खान ही ऐसा कर सके हैं। वह टेस्‍ट मैच में 116 रन देकर 14 विकेट ले चुके हैं। रन कम देने की वजह से इमरान खान के प्रदर्शन को पहले स्‍थान पर रख सकते हैं।

महीने की शुरुआत में हो गया था मां का निधन
बता दें कि किसी भी व्‍यक्ति का सबसे ज्‍यादा लगाव अपनी मां से होता है और यासिर शाह भी अपनी मां के काफी करीब थे। इसी महीने की 4 तारीख को उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बावजूद न वह पाकिस्‍तान टीम से खेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार हुए, बल्कि तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में न्‍यूजीलैंड से पीछे चल रहे पाकिस्‍तानी टीम को अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर बराबरी दिलाई।

एक दिन में 10 विकेट लेने वाले बने दूसरे प्‍लेयर
बता दें कि यासिर शाह ने पहली पारी में 41 रन देकर आठ विकेट लिए थे और दूसरी पारी में उन्‍होंने 143 रन देकर 6 विकेट चटकाए। शाह का जलवा तीसरे दिन अपने उफान पर था। इस दिन उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड की पहली पारी में 8 विकेट चटकाए और जब किवीज ने अपनी दूसरी पारी शुरू की तो उसमें भी पहले दिन गिरे दोनों विकेट अपने नाम कर लिए। अभी तक के क्रिकेट इतिहास में उनसे पहले सिर्फ अनिल कुंबले ही ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्‍होंने एक दिन में 10 विकेट लिए हैं। बता दें कि पाकिस्‍तान के खिलाफ ही कुंबले ने ऐसा किया था। दिल्‍ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में उन्‍होंने पाकिस्‍तान की चौथी पारी के सारे विकेट अपने नाम कर लिए थे और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।