26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

IND vs IRE 1st T20: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
2 min read
Google source verification
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Vaibhav Suryavanshi Debut Record in T20 Cricket: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेंगे। वह सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। सूर्यवंशी अगर आज शाम को डेब्यू करते हैं तो वह रिकॉर्ड बना लेंगे। टी20 इंटरनेशनल में वह 15 साल 91 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड सबसे पहले आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम था, जिन्होंने 5 सितंबर 2016 को हांगकांग के खिलाफ डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 16 साल 309 दिन थी।

हसन रजा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है। हसन ने साल 2019 में जिम्बाब्वे के लिए 14 साल 227 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। 5 दिन बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ ही उन्होंमे वनडे डेब्यू किया। वह टेस्ट और वनडे के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं।

सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीउम्रटीमविपक्षी टीमतारीख
हसन रज़ा14 वर्ष 227 दिनपाकिस्तानजिम्बाब्वे24 अक्टूबर 1996
मुश्ताक मोहम्मद15 वर्ष 124 दिनपाकिस्तानवेस्टइंडीज26 मार्च 1959
मोहम्मद शरीफ15 वर्ष 128 दिनबांग्लादेशजिम्बाब्वे19 अप्रैल 2001
आकिब जावेद16 वर्ष 189 दिनपाकिस्तानन्यूजीलैंड10 फरवरी 1989
सचिन तेंदुलकर16 वर्ष 205 दिनभारतपाकिस्तान15 नवंबर 1989

सबसे कम उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीउम्रटीमविपक्षी टीमतारीख
हसन रज़ा14 वर्ष 233 दिनपाकिस्तानजिम्बाब्वे30 अक्टूबर 1996
मोहम्मद शरीफ15 वर्ष 116 दिनबांग्लादेशजिम्बाब्वे7 अप्रैल 2001
आकिब जावेद16 वर्ष 127 दिनपाकिस्तानवेस्टइंडीज10 दिसंबर 1988
शाहिद अफरीदी16 वर्ष 215 दिनपाकिस्तानकेन्या2 अक्टूबर 1996
सचिन तेंदुलकर16 वर्ष 238 दिनभारतपाकिस्तान18 दिसंबर 1989

सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

खिलाड़ीउम्रटीमविपक्षी टीमतारीख
जोशुआ लिटिल16 वर्ष 309 दिनआयरलैंडहांगकांग5 सितंबर 2016
मुजीब उर रहमान16 वर्ष 314 दिनअफगानिस्तानजिम्बाब्वे5 फरवरी 2018
मोहम्मद आमिर17 वर्ष 55 दिनपाकिस्तानइंग्लैंड7 जून 2009
क्वेना मफाका18 वर्ष 137 दिनदक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज23 अगस्त 2024
अफीफ हुसैन18 वर्ष 146 दिनबांग्लादेशश्रीलंका15 फरवरी 2018

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू से पहले कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। वह पहले क्रिकेटर हैं, जो इंटरनेशनल पिच पर कदम रखने से पहले ही वर्ल्ड क्रिकेट में छा गए हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा है और आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं। सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते ही कई और बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग