मिली खबर के मुताबिक युवराज सिंह के पासस कुछ ग्लोबल टूर्नामेंट्स के ऑफर मिले हैं। लेकिन वह इनमें खेलने के बारे में तभी सोचेंगे, जब बीसीसीआई से उन्हें इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। बता दें कि हाल ही में इरफान पठान ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट में अपना नाम दिया है, लेकिन उन्होंने अभी तक उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है और न ही उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से स्वीकृति ही ली है। इस वजह से उन्हें ड्राफ्ट से नाम वापस लेने को कहा गया है। इस वजह से युवराज सिंह पहले से ही फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहते हैं।